फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज खिलेगी धूप, कल से होगी बारिश

Sun, 18 Feb 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के परिसर में धूप का आनंद लेते तीमारदार। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक दिन और लोगों को धूप का आनंद मिलेगा। उसके बाद दो दिनों तक बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड रहेगा। लेकिन गलन महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी। लेकिन दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी से लोगों एक बार फिर ठंड का अहसास हो गया था। लेकिन धूप खिलने से लोगों को राहत मिलने लगी थी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को तेज धूप होगी। लेकिन देर रात से मौसम खराब हो जाएगा। उसके बाद अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के समय अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को अब ठंड का अहसास नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी से होने वाली बारिश में गरज और चमक अधिक रहेगा। जबकि कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। बारिश होने से मौसम साफ हो जाएगा।
रविवार को तेज धूप से लोगों ने गरम कपड़े शरीर से हटा दिए थे। लेकिन शाम होने पर लोग हल्का गरम कपड़ा पहन कर ही घर से निकल रहे थे। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें