- नेपाल से सटे रुपनदेही जिले की पुलिस ने दबोच
- चोरी करने के बाद मिलने वाले रुपये से कैसीनो में उड़ाते थे
- गोरखपुर के रहने वाले हैं चोरी में पकड़े गए तीनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल रूपनदेही जिले में विभिन्न बैंकों और सहकारी समितियों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने पकड़ा है। तीनों भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं, वे गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वे चोरी करने और पैसे इकट्ठा करने के बाद कैसीनो में जाकर जुआ खेलते थे।
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय बुटवल के डीएसपी दान बहादुर थापा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रुपनदेही पुलिस
इसी तरह उन्होंने संग्रीला डेवलपमेंट बैंक की शाखा से मैनेजर द्वारा इस्तेमाल किया गया लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे का बैकअप और खुकुरी चोरी कर ली थी। इसी टीम ने उसी नेपाल के ही सिद्धार्थनगर नगर पालिका में भी चोरी ने चार लोगों को पकड़ा है। इसमें विक्की ठाकुर उर्फ आकाश सिंह विकास नगर काॅलोनी, सोनू उर्फ जीतेंद्र यादव मोहरीपुर सावित्री स्कूल करहवा और अरविंद उर्फ विष्णु साहनी जंगह हाकिम परसा टोला गोरखपुर के रूप में हुई है। 10 दिन पहले की रात उन लोगों ने तिलोत्तमा नगर पालिका के मणिग्राम स्थित कामना बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के 3.57 लाख रुपये और सीसीटीवी कैमरे का बैकअप चुरा लिया। की थी। रूपनदेही में गिरफ्तार किए गए लोग जुए के आदी हैं।
कैसीनो के आदी होने के कारण वे नेपाल में प्रवेश कर गए और रूपनदेही के विभिन्न क्षेत्रों में पैसे चुराए और कैसीनो में चले गए। इन्हें पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार किया, जो सिद्धार्थनगर नगर पालिका में एक कैसीनो के बाहर संदिग्ध हालत में मिले थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ जारी है। इसमें गिरोह में तीन और लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। टीम उनकी तलाश में लगी है।