फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Sat, 31 Aug 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे के पास से तीन शातिर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का टिल्लू पंप, पायल और नकदी बरामद हुई है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ बांसी सतीशचंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली की कि कुछ शातिर कस्बे के पास मौजूद हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान तीन संदिग्ध दिखाई दिए, पुलिस उनकी ओर बढ़ी तो भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े आरोपियों की पहचान शाहिद खान, साकिब, उबैदुर्रहमान उर्फ फद्दी निवासी टिकरिया थाना डुमरियागंज के रूप में हुई। इनके कब्जे से टिल्लू पंप, छह जोड़ी पायल , 10 हजार रुपये एक चाकू बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया। एसआई नन्दा प्रसाद, चन्द्रिका यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें