फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पित हत्याकांड में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा जिले के ध्यानार्थ
विज्ञापन

अर्पित हत्याकांड में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के चंद्रदीप घाट से पकड़कर भेजा जेल
थानाक्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास मिली थी अर्पित की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अर्पित के हत्या के मामले में भवानीगंज पुलिस ने आरोपी पत्नी, ससुर और साले को मंगलवार को क्षेत्र के चंद्रदीप घाट से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया। एसओ भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा हुसैन गांव निवासी अर्पित की दो जनवरी को लाश मिली थी। अर्पित के भाई की तहरीर पर ससुर भरतलाल, साला अंकुर अग्रहरि और पत्नी प्रीति निवासी गौरा चौकी थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों क्षेत्र के चंद्रदीप घाट के पास मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करके तीनों को जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ भवानीगंज रवींद्र कुमार सिंह, एसआई अर्जुन सिंह, सिपाही दिवाकर चौरसिया, राकेश यादव, सुमन मौर्या, वीरेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें