सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या में वांछित उदयनारायन शर्मा उर्फ गौतम, अवध बिहारी उर्फ बंधु, कमलावती पत्नी अवधबिहारी उर्फ बंधु निवासी गुजरौलिया थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गुजरौलिया गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसओ शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्लाईवुड तिराहा खुनुवां रोड के पास से थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।