फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में भारतीय कंटेनर से पौने तीन क्विंटल गांजा बरामद

Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चेकिंग के दौरान नेपाल के रुपनदेही पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले के रोहिणी गाऊ पालिका वार्ड नंबर एक के हुलाकी रोड सेक्शन बाईपास क्षेत्र में मंगलवार को नेपाल पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा। उससे 272 किलो 33 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारतीय कंटेनर और चालक को पकड़ा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नेपाल के सशस्त्र पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर नेपाल से भारत की तरफ जा रहे भारतीय कंटेनर की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की सीट के नीचे नकली तली बनाकर गांजा छिपाकर रखा गया था। सशस्त्र पुलिस के सह प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने बताया कि रूपनदेही से सशस्त्र पुलिस बल के एसपी आनंद थापा मगर के नेतृत्व में तैनात टीम को गांजा मिलने के बाद कंटेनर और चालक भारत निवासी सतनाम सिंह को हिरासत में लिया गया। उनके अनुसार गिरफ्तार सिंह को जब्त गांजा और कंटेनर के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कायाज़्लय भैरहवा को सौंप दिया गया है। गांजा कहां से आ रहा था और किसे देना था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें