फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र में जमलाजोत गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को सोमवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसओ गोल्हौरा बालजीत राव ने बताया कि क्षेत्र के जमलजोत गांव में आम को तोड़ने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद परिजनों तक पहुंच गया। इसके बाद मारपीट हुई थी। ग्राम निवासी शिवपूजन व रामसूरत के बीच लाठी डंडे से हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए थे। जिसमें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान रामसूरत की मौत हो गई। इसमें गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके आरोपी शिवपूजन, अवधेश व महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें