सिद्धर्थनगर। एसएसपबी और इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार एक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बलरामपुर की ओर से आ रहे आरोपी की घेराबंदी कर सोननगर के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर उसे इटवा थाने लागया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद