फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इजराइल में नौकरी पाने वालों को आईटीआई डुमरियागंज में देना होगा टेस्ट

Wed, 25 Sep 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इजराइल में नौकरी पाने वालों को नोडल आईटीआई डुमरियागंज में इंग्लिश टेस्ट होगा, जबकि रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। उसके बाद इजराइल में नौकरी पाने वाले लोगों को अवसर दिया जाएगा।
सेवा योजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग से निर्माण श्रमिकों को इजराइल में नौकरी के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। सेवायोजन विभाग एक विशेष इंटरव्यू ड्राइव आयोजित कर रहे हैं, जो कुशल कामगारों को इजराइल में रोचक/आकर्षक रोजगार के अवसरों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। इसके लिए युवाओं को वांछित श्रेणी/ट्रेड में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को अंग्रेजी का सामान्य जानकारी होना चाहिए और उसे निर्माण ड्रॉइंग समझने में सक्षम होना चाहिए। इसकी आयु सीमा 25 से 45 वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट में कम से कम तीन साल की वैधता होनी चाहिए। बताया कि इजराइल में रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इजराइल में नौकरी के लिए इच्छुक आवेदकों को रोजगार संगम पोर्टल (https://rejggaraangamun.gov.in) पर पंजीकृत कराना अनिवार्य है। जबकि इससे जुड़ी अन्य जानकारी वे सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें