फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने वालों को नई किताबों का इंतजार

Thu, 24 Aug 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के राजकीय पुस्तकालय में पढ़ने के लिए नई किताबें नहीं आई हैं। यहां पर पढ़ने वाले छात्रों को नई किताब का इंतजार है। पुस्तकालय में काफी संख्या में किताबें मंगाने की बातें की गई थी, लेकिन फिलहाल नई किताबें पर्याप्त संख्या में नहीं है। राजकीय पुस्तकालय में 270 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है
विज्ञापन

जिले के इकलौते राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए छात्राें को नई किताबें नहीं मिल पाई है, जिससे उन्हें तैयारी करने में कठिनाई हो रही है। छात्रों का कहना है कि यहां पर सीटेट की तैयारी करने के लिए जनरल नॉलेज व मैथ की किताब नहीं है, जबकि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भी प्रमुख किताबें नहीं हैं, जिससे छात्रों को तैयारी करने में कठिनाई हो रही है।
-
पुस्तकालय में किताबें कम हैं, साथ ही सिंगल ट्रिप की किताबें नहीं हैं, यहां पर नई किताबें आ जाए तो छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

-अंशिका जायसवाल, छात्रा

नीट की तैयारी करने के लिए मेडिकल व होमियोपैथ की किताबें नहीं है, छात्रों को पढ़ाई के लिए इन सभी किताबों की आवश्यकता है, यदि यहां नई किताबें आ जाए तो विद्यार्थियों को कम किताब खरीदना होगा।
-सोनल मौर्या, छात्र
-
यूपीएससी की कुछ किताबें नहीं हैं, घटना चक्र की पत्रिकाएं नहीं आती है। बिजली जाती है तो कंप्यूटर बंद हो जाते हैं, तो पढ़ाई करने में बाधा उत्पन्न होती है।
-सुगम श्रीवास्तव, छात्र
-
सीटेट की तैयारी करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें नहीं है, अंग्रेजी की किताबें हैं, लेकिन गणित व जनरल नॉलेज की किताबों की कमी है। यदि कुछ नई किताबें आ जाए तो सुविधाएं बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

-प्रदीप पाल, छात्र

वर्जन
नई किताबों को खरीदने के लिए आर्डर दिया गया है, जल्द ही नई किताबें आ जाएंगी। बिजली फाॅल्ट होने की सूचना मिली है, मैकेनिक बुलाया गया है।
-भारद्वाज शुक्ला, पुस्तकालय प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें