तुलसियापुर। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के कोईरीडीहा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए लगा मिनरल वाटर का सबमर्सिबल पंप शनिवार रात चोर उठा ले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लखंदर ने शोहरतगढ़ पुलिस को लिखित तहरीर दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बीते शनिवार को जब विद्यालय का गेट खोला गया तो सबमर्सिबल पंप गायब था। एक वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बच्चों के भोजन बनाने के बर्तन, थाली और गिलास उठा ले गए थे। इस संबंध में थाना प्रभारी शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद