फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, उड़ाए नकदी और आभूषण

Sun, 03 Sep 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक मडहली गांव में शुक्रवार की रात एक घर में घुसकर 20 नकदी सहित एक लाख रुपये कीमती जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित परिवार के सदस्य ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर मामले में चोरी की घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम मडहली निवासी यार मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के लोग सोए हुए थे। देर रात चोर छत के रास्ते के घर में घुस गए। सुबह सोकर जब उसकी बहू उठी तो कमरे के दरवाजे का कुंडा खुला था और बक्से में रखा नकदी जेवरात गायब था। चोर घर में घुसकर एक लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। इसके साथ ही 20 हजार रुपये नकदी भी ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर में आने का मात्र एक रास्ता छत से है, बगल में गांव के मकसूद और अन्य लोगों का मकान सटा हुआ है। मकसूद के घर की छत से होते हुए घर में घुसे होंगे। पीड़ित ने बताया कि मकसूद से उनका दीवानी में मुकदमा चल रहा है। उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पीड़ित मामले में कार्रवाई कर चोरी का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार राय ने बताया तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर उचित करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें