फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर के पीछे नकब काटकर नकदी सहित लाखों के गहने चुराएं

Thu, 07 Nov 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जखेसरहा क्षेत्र के नगवा गांव में चोरों ने काटा घर के पीछे दीवार।
विज्ञापन
खेसरहा। नगवा गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर के पीछे दीवाल में नकब काटकर नगदी सहित कीमती जेवर उठा ले गए। नगवा गांव के जोखन पांडेय के घर में बुधवार की रात को पीछे की दीवाल में सेंध काटकर चोर घर में घुस गए। वहां कमरे में रखे गए बाक्स से 25 हजार नगदी व लाखों की लागत के जेवर को चुरा ले गए। जोखन पांडेय के मुताबिक वह पति पत्नी ही घर पर रहते थे। घर के दीवाल में चोरों द्वारा कांटे गए होल के रास्ते सुबह कुछ बंदर घर में घुस गए। परिजनों ने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदर उसी रास्ते बाहर निकल गये। इसके बाद लोगों को चोरी होने का पता चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है जांच किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें