ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढऩी में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बढऩी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी बाजार के निकट स्थित निदा धर्म कांटा के पीछे मंगलवार रात चोर दो घरों में घुसकर लाखों का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात में चोरों ने धर्मकांटे के पीछे दो घरों में घुस कर हाथ साफ कर दिया। जिससे मोहल्ला वासियों में दहशत व्याप्त हो गया है। चोरों द्वारा शौकत अली के घर से एक मोबाइल फोन और 6 हजार रुपये नकद और अब्दुल वाहिद के घर से 2 मोबाइल फोन चोर उठा ले गए। अब्दुल वाहिद के घर वालों ने बताया कि हम लोग सो गए थे रात में कब चोर हमारे घर में घुस आए और सारा सामान उलट पलट कर कीमती सामान खोजने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथ सिर्फ मोबाइल फोन ही लगा। शौकत अली के घर वालों ने बताया कि हम लोग सुबह जब उठे तो देखा ट्रैक से सारा सामान निकाल कर नीचे इधर उधर फेंका हुआ था और पॉकेट में रखा 6 हजार रुपये और एक मोबाइल उठा ले गए। चोरी की इस घटना से मोहल्ला वासी काफी डरे हुए हैं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज सभा शंकर यादव ने बताया कि चोरी के घटना की कोई सूचना नहीं मिली है सूचना मिलते विधि कार्रवाई की जाएगी।