बाईपास चौराहे के निकट सड़क के किनारे लगे शीशम का पेड़ काट दिया गया। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चोरों ने शहर में काट डाला शीशम का पेड़
सिद्धार्थनगर। पुलिस चौकी नौगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत बाईपास चौराहे के निकट नगर क्षेत्र की सड़क के किनारे लगे पुराने सूखे शीशम के पेड़ को चोरों ने बृहस्पतिवार रात काटकर गिरा दिया, लेकिन सड़क पर वाहनों के आवागमन और भोर में ही लोगों के जाग जाने से लकड़ी उठाकर नहीं ले जा सके। सुबह पेड़ गिरा देख लोग जुट गए। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है।
स्थानीय लोगों ने अप्रैल 2021 में ही डीएफओ को पत्र देकर सूखे पेड़ों को कटाने की मांग की थी। वन विभाग के कर्मचारी ने सूखे हुए पेड़ों की मैपिंग भी की थी, परंतु साल बीत गया और पेड़ों की कटान अब तक नहीं हुई। इस संबंध में डीएफओ चंद्रश्वर सिंह ने बताया कि सूखे पेड़ों को काटने की प्रक्रिया जारी है।