फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिड़की का शीशा तोड़ चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Sun, 04 Jun 2023 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के मधुकरपुर में चोरी को अंजाम देता शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेहरा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के मधुकरपुर मोहल्ले में स्थित किराना के गोदाम के खिड़की का शीशा तोड़कर काउंटर से 2.66 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गोदाम मालिक ने पुलिस को दिए तहरीर के साथ ही गोदाम के अंदर का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। जिसमें चोरी करते व्यक्ति का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि यही चोर पूर्व में भी गोदाम में चोरी कर चुका है, जिसकी सूचना देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में बांसी रोड पर मधुकरपुर में नए पावर हाउस के बगल में स्थित किराना गोदाम शिव शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर नितीश कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर गोदाम में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन जून की रात 10 बजे खिड़की व शीशा तोड़कर एक चोर गोदाम घूस गया। चोर ने गल्ले का काउंटर तोड़कर उसमें रखा नकदी चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 फरवरी 2023 को भी गोदाम में चोरी कर चुका है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा चोरी की घटना हो गई है। उन्होंने बताया कि चोरी की पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। वीडियो क्लिप में चोरी की पूरी घटना साफ नजर आ रही है और उसमें चोर का चेहरा भी स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्जकर छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शहर के मधुकरपुर में चोरी को अंजाम देता शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चेहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें