फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने में अब नहीं होगी असुविधा : सांसद

Thu, 20 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र 1200 की धनराशि का उनके माता-पिता के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन लखनऊ से भेजे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोहिया कला भवन में दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, डीएम संजीव रंजन एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने कहा कि शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये इस आशय से भेजे जा रहे हैं कि अभिभावक इस धनराशि से बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते- मोजे, बैग, पेंसिल, कापी आदि की व्यवस्था आसानी से कर सकें, जिससे बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्राप्त करने में असुविधा न हो। इस दौरान बीईओ धर्मेन्द्र कुमार पाल, ज़िला समन्वयक सुरेन्द्र श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, पूर्णिमा सिंह, एआरपी, शिक्षक, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें