फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव के मुख्य मार्ग पर था जलभराव एसडीएम ने करवाई निकासी

Sat, 13 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी ब्लॉक क्षेत्र के गोनहाडीह गांव के मुख्य मार्ग पर महीनों से जलभराव था। सड़क पर इकट्ठा गंदे पानी एवं कीचड़ के बीच राहगीर आवागमन करते थे। क्षेत्र के बांसी- धानी मार्ग स्थित डडिया नानकार से वाया गोनहाडीह होते हुए राप्ती नदी स्थित भूतनात घाट को जाने वाली सड़क पर गोनहाडीह गांव के दक्षिण तरफ मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ था। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती ने शनिवार को मौके पर फोर्स के साथ पहुंच कर सड़क पर इकट्ठा पानी की निकासी बगल के गड्ढे में करवा दिया। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या खत्म हो गई। इस संबंध में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि कल मेरे पास शिकायत पहुंची थी कि बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा हो गया है। मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी करवा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें