फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाव का इंतजाम नहीं, पाइप के बंडल पर बैठकर गांव के बाहर निकली दुल्हन

Sat, 13 Jul 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


- शादी के एक दिन पूर्व गांव में 4 से 5 फीट तक पानी भर जाने के कारण गांव से दूर सहियापुर स्थित नवीन गल्ला मंडी में हुई शादी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। राप्ती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने पर उसका पानी बगल के गांव रमवापुर उर्फ नेबुआ में रातों रात भर गया। जिससे दूसरे दिन गांव में लड़की की शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। नाव की व्यवस्था नहीं होने पर दुल्हन व घर के लोगों को ग्रामीणों ने पाइप के बंडल पर बैठाकर गांव के बाहर निकाला। उसके बाद पड़ोस के सहियापुर स्थित नवीन गल्ला मंडी में विवाह संपन्न हो सका।

क्षेत्र के रामापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी दिलीप श्रीवास्तव की बेटी नीतू श्रीवास्तव की शादी बस्ती में हुई है। उनके पति के देहांत के बाद वह अपने पिता के साथ गांव में रह रही हैं। बीते बृहस्पतिवार को उनकी बेटी आंशी की शादी थी। बारात भनवापुर ब्लॉक के शुकालाजोत गांव से आनी थी। मगर बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को सुबह तक रात गांव में चार से पांच फीट तक बाढ़ का पानी भर गया। यह देखकर शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कहा कि घर और गांव में जब पानी भर गया है तो शादी किस जगह से होगी। लोग आनन-फानन में घर में रखा शादी का सामान और राशन लेकर गांव के बाहर पड़ोस के सहियापुर स्थित नवीन गल्ला मंडी में ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरा होने के कारण दुल्हन आंशी और घर के लोगों को पाइप के बंडल पर बैठाकर ग्रामीणों ने हाथ से धकेल कर उसे गांव के बाहर निकला। इसके बाद लोग नवीन गल्ला मंडी में पहुंचे। जहां शादी का इंतजाम किया गया। देर रात बारात आने के बाद सकुशल शादी संपन्न हुई। गांव के संतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ राना ने बताया कि पूर्व प्रधान जगदंबा श्रीवास्तव के कार्यकाल में एक नाव खरीद कर गांव में बाढ़ के समय उससे आने-जाने की व्यवस्था करवाई गई थी। मगर उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद नाव का कहीं कुछ पता ही नहीं चला। जिस कारण आज बाढ़ आने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें