पथरा क्षेत्र के केपोजिट विद्यालय में सांप को अपने हाथ से पकड़ा वन कर्मी
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के बनगवां कंपोजिट विद्यालय में डरे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के बनगवां गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को सांप निकलने से दो घंटे तक अफरा तफरी मची रही। डर की वजह से बच्चे भी दो घंटे बाहर खड़े थे। वन विभाग की टीम ने पकड़कर उसे बाहर निकाला, तब जाकर मामला शांत हुआ।
क्षेत्र के बनगवां गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार सुबह जैसे ही शिक्षामित्र पवन कुमार शुक्ल ने ऑफिस के कमरे का दरवाजा खोला तो एक कोने में पांच फीट लंबा सांप बैठा था। छात्र व शिक्षकों ने उसे कोबरा समझा और डर गए। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। पुलिस के साथ-साथ खेसरहा रेंज के वन संरक्षक अवनीश कुमार मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकड़ लिया।