बेवा चौराहा पर कथा सुनाते पं. राकेश शास्त्री। संवाद
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बजरंगी चौक बेंवा चौराहा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार की रात में पं. राकेश शास्त्री ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। कहा कि भगवान नारायण हमेशा आपके ऊपर कृपा करते हैं। हिरणा कश्यप ने अजर अमर होने के लिए बहुत कठोर तपस्या की। तपस्या के प्रभाव से वह अपना साम्राज्य स्थापित करने लगा और तपस्या के बल से सब जीता जा सकता है। भजन करने वालों की मदद ईश्वर खुद करते हैं। संवाद