फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्ला, हुड़दंग और छेड़छाड़ की घटनाएं न हों

Thu, 21 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली सकुशल संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि जिसे रंग खेलना पसंद नहीं हैं, उन्हें रंग न लगाएं। हल्ला, हुड़दंग व छेड़छाड़ आदि की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये पीस कमेटी के सदस्यों से थानों में आयोजित की गई पीस कमेटी के बैठक की जानकारी क्रमवार प्राप्त की। डीएम ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं, उन्हें लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी बांसी कुणाल, डाॅ. संजीव दीक्षित, राहुल सिंह, वीर अभिमन्यु, आरके कुशवाहा, रामकेवल और पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
जुलूस वाले क्षेत्रों में थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्क रहें : एसपी
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि होली में जुलूस के दौरान संदिग्धों पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस बल के जवानों की ड्यिूटी लगा देंगे। होलिका दहन स्थल पर ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का मानक के अनुरूप इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें