फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा में है महिलाओं का सम्मान

Fri, 03 Mar 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का स्वागत ​किया गया
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का आगमन बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर हुआ। वह यहां महिला संगठन की समीक्षा एवं पुनर्गठन के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के क्रम में आई थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह महिला संगठन की मजूबती को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए संगठन की समीक्षा करके तत्पश्चात पुनर्गठन कर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सर्वाधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। वह डॉ. लोहिया की समाजवादी विचारधारा हमेशा से नर नारी समता को लेकर मुखर रहा है। सपा में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहा। समाजवादी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी के नेतृत्व में महिला सभा की तमाम कार्यकर्ताओं ने रीबू श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, चमन आरा रायनी, निकहत सिद्दीकी, सुनीता गोस्वामी, शीला यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, विजय चौधरी, रामसेवक लोधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें