भवानीगंज कस्बे में मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुई भवानीगंज कस्बे की सड़क और चौराहा। संवाद
सिद्धार्थनगर। मानसून से पहले मंगलवार को हुई बारिश ने भवानीगंज कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बारिश से चलते जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। बारिश से भवानीगंज के थाना रोड पर तथा भवानीगंज चौराहा से बायताल जाने वाली रोड तथा भवानीगंज जलालपुर जाने वाली रोड पर जलभराव हो जाने से तमाम राहगीर उसी में गिरकर चोटिल भी हुए। लोगों के कपड़े भी खराब हो गए। भवानीगंज चौराहा निवासी अनिल, विजय, इलियास, राम फेरन आदि लोगों का कहना है कि अभी मानसून से पहले हल्की बारिश में यह हाल है तो आगे क्या होगा। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों तरफ से सड़क के किनारे नाली बनाकर लाए और थाने वाली रोड पर गिरा दिए। चौराहे पर नाली निर्माण न होने से भी जलभराव की समस्या बनी है। संवाद