फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रैक्टिकल की नहीं है व्यवस्था, वाणिज्य संकाय में चल रहीं कक्षाएं

Sun, 03 Mar 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय की भवन बनकर तैयार है। लेकिन, प्रैक्टिकल की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई विषयों की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। व्यवस्था अधर में होने से छात्र-छात्रा दो संकायों में बटे हुए हैं। उन्हें पढ़ाई में बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय बन कर पूरी तरह से तैयार है। भवन बनने के बाद विद्यार्थियों में एक नई आश जगी हुई है। लेकिन लैब और ऑफिस व्यवस्थित नहीं होने से छात्रों को अभी तक अपना भवन नहीं मिल पाया है। जबकि पिछले दो माह से गणित, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान व वनस्पति विज्ञान की कक्षा विज्ञान भवन में संचालित की जा रही है। हालांकि, प्रेक्टिकल अधिक होने से जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान व बीएससी गृह विज्ञान की कक्षाएं अभी भी वाणिज्य संकाय में चल रही हैं।
दीक्षांत समारोह में ही विज्ञान भवन का उद्घाटन होना था। लेकिन कार्य अधूरा होने से विज्ञान संकाय का उद्घाटन नहीं हो पाया था। लेकिन अब भवन बन कर तयार हो गया है। विज्ञान भवन में कक्षाओं के संचालित होने से विद्यार्थियों को नई सुविधाएं मिलने लगेंगी। जिससे उनकी पढ़ाई आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


-

ये सुविधाएं बढ़ जाएंगी

विज्ञान भवन में कक्षाएं शुरू होने से छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए बड़ा हाॅल मिल जाएगा। पढ़ने के लिए बड़ी लाइब्रेरी होगी। जिसमें एक साथ 100 से अधिक छात्र बैठ कर पढ़ सकते है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ने के लिए पास ही में कंप्यूटर लाइब्रेरी होगी। जिससे कम दूरी तय करके छात्र आसानी से पढ़ाई कर सकते है।

विज्ञान भवन बन कर तैयार हो गया है। अब प्रेक्टिकल की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। जिससे पढ़ाई करने में आसानी होगी। डिजीटल लाइब्रेरी की भी व्यवस्था रहेगी।

सौरभ मिश्र, छात्र

विज्ञान भवन में कक्षा का संचालन शुरू होने से पढ़ाई का एक अलग माहौल बनेगा। पास में कंप्यूटर लैब होने से दोनों जगहों पर कम समय में ही पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।

मो. अयान अली, छात्र

विज्ञान भवन बनकर तैयार हो गया है। कक्षाओं का भी संचालन किया जा रहा है। भवन में प्रेक्टिकल लैब की व्यवस्था हो रही है। जल्द ही सभी कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. हरि बहादुर श्रीवास्तव, कुलपति सिद्धार्थ विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें