पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के मेहनौली गांव के पास बानगंगा नहर कैनाल पर बनी पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले पुल का निर्माण कार्य किया गया, लेकिन एप्रोच को सही तरीके से नहीं बनाया गया है। जिसके चलते बारिश के समय इस पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर डाली गई। मिट्टी बरसात के समय बह गई है। इसके चलते राहगीरों को चार पहिया एवं दो पहिया वाहन को लेकर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।