फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी के सहयोग से बनाए मंदिर में होता है समरसता का बोध

Sun, 26 Nov 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम देईंपार स्थित मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत के समापन पर पहुंचे हिमा
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के देवगह गांव में 18 नवंबर से चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ कार्यक्रम में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल शामिल हुए। उन्होंने यहां नव निर्मित मंदिर में हनुमानजी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा बनवाए गए मंदिर में एक व्यक्ति का नाम होता है, जिससे अंहकार का बोध होता है। वहीं सर्व समाज के सहयोग से बनाए गए मंदिर में समरसता का बोध होता है।
विज्ञापन

देवगह गांव पहुंचे राज्यपाल का स्नेहलता पाल, विधायक विनय वर्मा, जयप्रताप सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी व यज्ञ संयोजक देश बंधु शुक्ला ने स्वागत किया। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति डाल कर हवन भी किया। उन्होंने गांव में आमजन के सहयोग से सुंदर मंदिर के निर्माण के लिए संयोजक दीनबंधु शुक्ल व ग्राम वासियों की सराहना की। उन्होंने मंदिर के बाहर स्थापित मूर्तियों की सुरक्षा के लिए बाहर गेट लगाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम स्थल पर एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम बांसी कुणाल मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस फोर्स द्वारा राज्यपाल को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। वह यहां से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें