इटवा। इटवा थाने के पकड़ी नंदलाल निवासी गांव में रविवार को अकरारी नाले में नहाने गया एक किशोर बह गया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। क्षेत्र के पकड़ी नंदलाल तौसीफ (14) पुत्र तौफीक अली रविवार दोपहर में गांव के दक्षिण बह रही अकरारी नाले में दोस्तों के साथ नहाने गया था। डूबने की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम डुमरियागंज संजीव कुमार दीक्षित ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बालक को शीघ्र तलाश करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गांव व आसपास के गोताखोरों की मदद से तौसीफ को खोजा जा रहा है। संवाद