फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला रही बिजली : शहर में 16 से 18 तो गांव में चार से छह घंटे हो रही आपूर्ति

Thu, 18 Jul 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ गई कटौती, समय से नहीं हो रही आपूर्ति
विज्ञापन


रात में हो रही कटौती से बारिश में बढ़ गई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी बढ़ने के साथ एक बार फिर बिजली कटौती की समस्या बढ़ने से लोगों काे समय से बिजली नहीं मिल रही है। वर्तमान समय में शहर में 16 से 18 तो गांव में चार से छह घंटे हो बिजली की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को बारिश में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बिजली विभाग में फोन करने के बाद एक ही जवाब आता है कि लोकल फाल्ट हो गया है, 33 केवीए ब्रेक डाउन हो गया है। ऐसे में लोगों को बिजली रुलाने लगी है। पिछले चार दिनों से हो रही तेज धूप से लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बिजली कटौती होने की जानकारी नहीं है। लोकल फाल्ट होने पर ही शटडाउन लिया जाता है। यदि अधिक कटौती हो रही है तो जल्द ही सुधार करवाया जाएगा।
-रमेश सिंह, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें