शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गाड़कुल टीचर काॅलोनी में बुधवार की रात चोरों ने एक खाली घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए। आसपास के लोगों ने सुबह फाटक टूटा देख पुलिस को जानकारी दी। परिवार दिल्ली गया हुआ है। हालांकि, चोरों ने टीबी के अलावा घर से क्या चोरी की इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हजारीलाल गौड़ पूरे परिवार के साथ करीब बीस दिन पहले दिल्ली गए थे। घर पर ताला लगा देख चोर पीछे लगे फाटक को तोड़कर अंदर घुस गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि ने बताया कि पीछे से फाटक टूटा हुआ है। परिवार बाहर है, आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कोई सामान सामान गायब हुआ है या नहीं। संवाद