फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसड़ निवासी सोमई एक झोपड़ी में चाय की दुकान चलाता है। वहीं निवास भी बना रखा है। रात को चोर उसके घर में घुस कर अंदर रखे जेवरात को उठा ले गए। जेवरात में कान का झुमका, पायजेब आदि के साथ नगदी रहा। इसके बाद चोरों ने शमशाद के घर का ताला तोड़ने का काम किया। यहां उनके हाथ दो पुरानी साड़ी लगी। जिसको नजदीक के पुलिया के पास फेंक दिया। वहां से चोर आबादी के बाहर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ा। स्कूल में कोई सामान नहीं मिला। थानाध्यक्ष सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित ने अभी तक तहरीर नहीं दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें