फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में चोरी

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के भीमापार के सटे बलूरी में चोरी के बाद जांच करती फोर्सिंक टीम। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना के ग्राम बलुरी में अधिवक्ता अकबाल अहमद के घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बलुरी निवासी अधिवक्ता अकबाल अहमद बेटे को परीक्षा दिलाने राजस्थान के कोटा गए थे और उनकी पत्नी प्राथमिक स्कूल नौगढ़ की प्रधानाध्यापिका हुस्न आरा कुशीनगर स्थित मायके गई थी। रविवार को वह घर लौटी तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शनिवार रात चोर मकान के किनारे वाले जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए। पीड़ित ने एक लाख नगद, जेवर समेत जरूरी सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। घर में लगे सीसी कैमरा भी क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें