डुमरियागंज। भवानीगज थाना क्षेत्र के ग्राम बंजाराडीह प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के ऑफिस में बुधवार रात चोर ताला तोड़कर अलमारी में रखा सामान उठा ले गए। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापिका ने थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय के ऑफिस में प्रवेश की तो देखा सामान बिखरा है। पीछे की खिड़की का दरवाजा टूटा और उसमें लगी कुछ सरिया कटी हुई है। आलमारी खोलने पर पता चला दो ब्लूटूथ व एक बड़ा साउंड, टुल्लू पंप, खाली सिलिंडर गायब है।
इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।