फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्राहक सेवा केंद्र सहित चार दुकानों में चोरी

Mon, 04 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा चौराहे पर शनिवार रात चोर ग्राहक सेवा केंद्र, कास्मेटिक सहित चार दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के धेंसा गांव निवासी अरुण कुमार मिश्र महादेव गांव में जाने वाले रोड पर पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार रात आठ बजे बैंक बंद करके घर गए। सुबह उन्हें पता चला कि शटर तोड़कर चोरों ने चोरी किया है। जब दुकान पर आए तो देखा कि अंदर का दरवाजा भी टूटा था और सीसीटीवी का डीसीआर तथा लगभग 50 हजार रुपये नगदी गायब था। उन्हीं के बगल में महादेवा नानकार निवासी राजन मिश्र कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। वह सुबह आठ बजे जब दुकान खोलने आये तो पता चला कि उनके भी दुकान से 2000 नकदी और 10 हजार रुपये से अधिक का कॉस्मेटिक सामान गायब हो गया है। इसके अतिरिक्त एनएच मार्ग के बगल में जूनियरहाई स्कूल धेंसा के पास शुभम मिश्रा अपना मोबाइल की दुकान चलते हैं। वह भी धेंसा गांव के निवासी हैं। उनके मुताबिक रात बजे के आसपास दुकान बंद करके घर गए और सुबह उन्हें सूचना मिली की दुकान का ताला टूटा हुआ है।
मौके पर आए तो दुकान से तीन मोबाइल व 3000 नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्हीं के पास हर्ष मिश्र का किराने का दुकान है। उनके भी शटर का ताला टूटा हुआ था। तथा 18500 नकदी और 10 हजार रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। दुकानदारों ने घटना की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण किया और चली गई। इस संबंध में एसओ जोगिया शिवनरायन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें