फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुला था घर का दरवाजा, घुसे चोर, उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुला था घर का दरवाजा, घुसे चोर, उठा ले गए सामान
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में सोमवार रात चोर एक घर में घुस गए। कमरे में रखे आभूषण और अन्य सामान उठा ले गए। गृहस्वामी को मंगलवार सुबह जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मुख्य द्वार खुला होने के कारण चोर आसानी से घर में घुस गए और वारदात को अंजाम देकर चले गए।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी भारत यादव के घर में सोमवार रात में चोर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सा उठा ले गए। सुबह घर के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। घर से 50 मीटर की दूरी पर टूटा हुआ बक्सा मिला। उससे 10 मीटर दूरी पर बैग मिला, जिसमें सारा सामान बिखरा हुआ था। भारत यादव मुताबिक बक्से में सोने, चांदी के जेवरात सहित नकदी रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके लड़की का गौना है। दूसरी लड़की की शादी तय है, जिसके लिए तैयारी में जुटे थे। इसलिए सामान खरीदकर रखा गया था। चोर बक्से में लाखों रुपये से ज्यादा के आभूषण थे। घटना की सूचना इटवा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें