सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र की गौहनिया चौराहे पर सोमवार रात में चोरों ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के सटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ित पक्षों ने पुलिस को जानकारी दी।
क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर मंगलवार सुबह गांव के लोग गौहनिया चौराहे पर निकले थे। लोगों ने देखा कि पांच दुकानों के सटर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद दुकानदारों को फोन के जरिए जानकारी दी गई। वह लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दुकानों का शटर का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकदी रुपये उठा ले गए है। इस मामले में सभी ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सीसी कैमरे में चोरी की हरकत कैद हुई है। इसकी भी जांच की जाए। अभी कम चोरी किए हैं किसी दिन बड़ी चोरी हो जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। संवाद