इटवा। थाना क्षेत्र के धोबहा चौराहे पर गालापुर मंदिर जाने वाली सड़क पर स्थित एक आभूषण की दुकान का शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। दुकान में रखा 50 हजार रुपये से अधिक का सामान समेट ले गए।
क्षेत्र के डुमरियागंज निवासी शिवकुमार वर्मा लगभग 10 वर्ष से इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा चौराहे के गालापुर जाने वाले मार्ग पर आभूषण की दुकान करते है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे दुकान बंद करके अपने घर डुमरियागंज चले गए। शनिवार सुबह लोगों की सूचना पर दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और दुकान के पीछे खेत में आलमारी पड़ी हुई थी और लगभग पचास हजार रुपये का सामान गायब था। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी शाहपुर जयप्रकाश ने कहा कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।