फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का सामान बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुरानी नौगढ़ चौकी इंजार्च राजेश कुमार दुबे चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ कुछ लोग पुरानी नौगढ़ की ओर से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम क्षेत्र के घूरहूजोत गांव के पास पहुंच गई। इस बीच एक टैंपो से कुछ लोग आते हुए दिखे। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे जिन्हें पकड़ लिया गया। इन लोगों ने अपनी पहचान मो. हसन उर्फ मुबारक निवासी जगदीशपुर, नौसाद अहमद निवासी बदलपुरवा, जरे आलम, निवासी खुसराजपुर, उस्मान निवासी खुसराजपुर थाना सदर बताया। इनके कब्जे से 10 सीलिंग फैन, एक टुल्लू पंप, एक पेचकस और एक टैंपो बरामद हुआ है। पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है। सभी को जेल भेजा दिया है। पकड़ने वाली टीम में एसआई राजेश कुमार शुक्ल, सिपाही कनिक लाल मल्ल, चंद्रभान राय, अमरनाथ यादव, राहुल खरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें