फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Wed, 15 Apr 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। पथरा बाजार कस्बे में रविवार को सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी बुजुर्ग निवासी बंटू साहनी (30) पुत्र रामनाथ साहनी बाइक से रविवार शाम पथरा बाजार से अपने घर सेहरी बुजुर्ग जा रहा था, जैसे ही कस्बे के पश्चिम स्थित गड्ढे के सामने पहुंचे कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें