फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाने पर पहुंची महिला, पति मार डालेगा साहब, बच्चे को लेकर कहां जाएं...

Tue, 30 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा थाने में शिकायतकर्ता ग्राम मस्जिदिया निवासिनी उर्मिला।
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के मस्जिदिया निवासी महिला ने दहेज के लिए पति पर जाने से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है की पति गले में फंदा कसकर मारने की कोशिश कर रहा था। शोर करने पर लोग पहुंच तो छोड़कर भाग गया, तब जाकर जान बच पाई। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र की मस्जिदिया गांव निवासी उर्मिला पत्नी प्रभु एक बच्चे को गोद में लेकर रोते हुए इटवा थाने पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों को देखकर और रोने लगीं। उर्मिला ने कहा है कि दहेज को लेकर पति आए दिन मारता-पीटता है। यही नहीं, सोमवार को वह गले में फंदा डालकर मुझे मारने जा रहा था। मेरे शोर करने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंच तो छोड़कर भाग खड़ा हुआ। तब जाकर जान बच पाई। अब बच्चे को लेकर कहां पर जाऊं। वह हमें जान से मार देगा साहब, किसी तरह से उससे बचाइए। पीड़िता ने शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ इटवा अरविंद मौर्य ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें