सिद्धार्थनगर। मानसून को नेपाल की तराई क्षेत्र में शिफ्ट होने के कारण शुरू हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को जिले के सभी क्षेत्रों में बारिश हुई। कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई, इससे मौसम भी नम हो गया।
सोमवार को दिन भर रुक रुक कर बारिश होती है, जबकि सोमवार सुबह 8 बजे तक शहर में 33 मिमी, बांसी में 15.8, डुमरियागंज में 4 मिमी, ककरही में 22 मिमी, शोहरतगढ़ में 13 मिमी, इटवा में 6 मिमी व उसका में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत बारिश 21 मिमी रिकॉर्ड की गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। संवाद