औराताल क्षेत्र के नहर में नहाने युवा। संवाद
औराताल। इस हफ्ते दो दिन की बारिश के बाद फिर मौसम गर्म हो गया। गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में गांव देहात के बच्चे जो बाहर ठंडे स्थानो पर नहीं जा पाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाब पोखरो और नहरों में स्नान करके शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित सरयू नहर में इस समय पानी छोड़ा गया है। ताकि धान की रोपाई में पानी की कमी किसानों को न होने पाए। ऐसे में जो बच्चे तैरना जानते हैं नहर में स्नान करके आनंद लेते हैं ।उनके लिए नहर किसी स्विमिंग पूल से कम नहीं है। अकरम ,सैनी, प्रभु ,शब्बीर , आदि ने बताया की बहुत गर्मी है। नहर में नहाने से शरीर को ठंडक मिलती है। संवाद