फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश के साथ ही बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

Mon, 19 Aug 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
12 घंटे में बूढ़ी राप्ती व घोघी नदी का 60-60 सेमी बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले समेत नेपाल के पहाड़ में बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मात्र 12 घंटे में ही बूढ़ी राप्ती व घोघी नदी का जलस्तर 60-60 सेमी और कूड़ा नदी 37 सेमी बढ़ गई। वहीं राप्ती नदी स्थिर रही।
विज्ञापन

रविवार को बारिश नहीं होने और धूप होने के बावजूद नदियों में जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती रही। इससे इटवा, उसका, जोगिया और शोहरतगढ़ क्षेत्र में नदियों किनारे के गांव के लोग एक बार फिर बाढ़ की आशंका से सहमे नजर आ रहे थे। जुलाई माह में बारिश के साथ ही जिले की सभी नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान पार कर गया था। उसके बाद सभी नदियाें का जलस्तर नीचे आ गया था। अब एक बार फिर से जिले समेत नेपाल में हुई बारिश से एक बार फिर से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर मीटर में



नदी खतरे का स्तर शनिवार रविवार

राप्ती 84.900 83.34 83.34
बूढ़ी राप्ती 85.650 83.00 83.60
कूड़ा 83.520 79.83 80.20
घोघी 87.00 83.70 84.30

बानगंगा 93.420 93.30 93.20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें