फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वांछित को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के माली मैनहा में वापी-गुजरात से आई एसओजी पुलिस टीम ने एक अपराधिक मामले में 13 वर्ष से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे गुजरात लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम माली मैनहा निवासी रज्जब अली उर्फ राजू पर 13 वर्ष पहले वहां से एक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले आने का आरोप था। वह अपने गांव में रह रहा था। वापी ( गुजरात) पुलिस को आरोपी राजू की तलाश थी। सोमवार की सुबह डुमरियागंज पहुंची वापी गुजरात के बलसोर से आए एसओजी के एएसआई सैद बावन बासू और हेड कांस्टेबल प्रमोद शाकी व हेड कांस्टेबल दीपक सिंह बाचू ने डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के साथ आरोपी के गांव पहुंचे। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें