बिस्कोहर। विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से जेई सिद्धार्थ शंकर के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र के चोरथरी गांव में घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान बकायेदारों से 45 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 14 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। गावं में बिजली निगम के कर्मियों को पहुंचते ही हड़कंप मच गया। लोग अपने घर का दरवाजा बंद कर लिए बकायेदारों ने बिजली के बकाए को जुटाने का प्रयास करने लगे। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बिजली बकाया के लिए घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अनिल कुमार, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, मोहम्मद नईम, तौफीक मौजूद रहे।