फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी सीआईबी अधिकारी को टीम ने किया गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में ट्रूकॉलर एप में केंद्रीय जांच ब्यूरो नेपाल का फोटो लगाकर लोगों को धमकी देने वाले फर्जी सीआईबी अधिकारी को सीआईबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सीमावर्ती जिला मोरंग के विराटनगर महानगर पालिका वार्ड नंबर एक ठुलो मिल चौक पर मंगलवार देर शाम सीआईबी नेपाल की टीम ने छापेमारी की। जहां से 30 वर्षीय हेम बहादुर खड़का नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर सीआईबी प्रमुख दीपक थापा का नाम और फोटो ट्रूकॉलर व अन्य एप पर अटैच कर तमाम वित्तीय संस्थाओं और व्यक्तियों को धमकी देने का आरोप है। साथ ही अवैध तरीके से ठगी का धंधा चलाने की मिली शिकायत पर टीम ने उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें