सिद्धार्थनगर। बुधवार की रात हवा और बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह खुशनुमा हुई। हालांकि दिन चढ़ते-चढ़ते सूर्य की तपिश भी बढ़ी रही। दिनभर बादलों का आना जाना लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धूप की तपिश और तेज होगी।
बृहस्पतिवार की सुबह ही सूरज निकल आया। दिन चढ़ने के साथ लोग धूप का आनंद लेने के लिए छतों और घरों की बालकनियों में बैठे दिखे। सुबह कोहरा महज नाममात्र का था। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम साफ रहेगा रहेगा। तापमान में वृद्धि होने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। जबकि न्यूनतम तापमान अभी भी घटता-बढ़ता रहेगा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी थी। लेकिन छांव में जाने से लोगों को ठंड भी महसूस होती रही। बाइक चालक को भी गाड़ी चलाते समय ठंड का अहसास हो रहा था।
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।
महेश ।