फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे, उठती रहीं सिसकियां

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के अलावा क्षेत्र में हर जुबान पर थी मौत की चर्चा, गम में दिखे लोग
विज्ञापन

- चिल्हिया क्षेत्र के बड़गो और लोटन कोतवाली क्षेत्र के सैनुआ गांव में मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बड़गो के दो युवक व लोटन कोतवाली क्षेत्र सैनुआ निवासी एक युवक की शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी में होली के दिन डूबकर मौतों के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों गांवों में चीख पुकार से भयावह स्थिति नजर आई। कोई ढांढस बंधाने पहुंच रहा है तो उनका दर्द और असहनीय हो रहा है। चहुंओर रोने की आवाज से गांव में मातम फैला हुआ है। लोगों के चेहरे पर भी दर्द छलक रहा था।
विज्ञापन

चिल्हिया क्षेत्र का बड़गो गांव शुक्रवार को भी गम में डूबा रहा। हर तरफ सिसकियां सुनाई दे रही थीं। अधिकतर घरों के चूल्हे घटना के तीसरे भी ठंडे रहे। वहीं लोटन कोतवाली क्षेत्र के सैनुआ में देर रात मृतक उज्ज्वल मणि त्रिपाठी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोग दहाड़े मार कर चीत्कार कर रहे थे। बड़गो के मृतक अजीत सिंह और निखिल के शव का अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने शुक्रवार सुबह किया। दोनों गांवों में बच्चों को छोड़ दिया जाए तो गांव के अधिकतर लोग पूरी रात जागते रहे। क्षेत्र के शोहरतगढ़, बानगंगा, गौहनिया, चिल्हिया, कदवा बाजार, धेंसा, कपिया, नौगढ़, सोहास सहित अन्य जिले के चौराहों, गांवों और गलियों में हादसे की चर्चा थी। बता दें कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी अजीत सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह, विक्की सिंह (20) पुत्र राधेश्याम सिंह और सैनुआ कोतवाली लोटन हाल मुकाम भीमापार निवासी उज्ज्वल त्रिपाठी (19) पुत्र देवेश मणि त्रिपाठी बुधवार को होली खेलने के बाद घर से निकले थे। नहाने के लिए कुछ दोस्तों के साथ शोहरतगढ़ क्षेत्र में बानगंगा नदी में चले गए। तीनों बानगंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाने की वजह से तीनों डूब गए। जब कुछ समय बाद तक तीनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज पांडेय, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 24 घंटे बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम व क्षेत्रीय मछुआरों की मदद से उनका शव निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें