फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटा निर्दाेष था...उत्तराखंड पुलिस ने कर दी उसकी हत्या

Tue, 30 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने कहा- बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे लड़ाई
विज्ञापन


महुलानी निवासी भास्कर की उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी में हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी भास्कर पांडेय की मौत ने पूरे परिवार तोड़कर रख दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि बेटा निर्दोष था। उत्तराखंड पुलिस ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। हम बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी रामेश्वर पांडेय के मुताबिक उनका पुत्र भास्कर (32) पहले उत्तराखंड में एक कंपनी में कार्य करता था। उस पर कुछ गबन का आरोप लगा। हालांकि बाद में कंपनी ने उसे क्लीनचिट दे दी। इसके बाद उसने कंपनी छोड़ दी। वह अयोध्या के एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था, जिसका यह तीसरा वर्ष था।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि उत्तराखंड के उधमपुर नगर जिले की रुद्रपुर पुलिस के एसआई अमित जोशी ने अपने तीन साथियों के साथ अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से शुक्रवार को भास्कर को बस से जबरन उतार लिया और इतना प्रताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई है। जब वहां पर कोई मामला था ही नहीं था तो किस बात की पूछताछ और क्यों उठाया। यानी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भास्कर दो भाइयों में छोटा था। उससे बड़े समीर पांडेय हैं। परिवार के मुताबिक वर्ष 2022 में भास्कर की शादी संतकबीनगर जनपद में हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें