फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे की छत गिरी, दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामदे की छत गिरी, दबकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

चिल्हिया। बरामदे की जर्जर छत के नीचे सोना एक बुजुर्ग की मौत का कारण बना। घटना चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बृहस्पतिवार रात को हुई। गांव निवासी जानू मियां (65) अपने मकान के बरामदे के नीचे सोते थे। बृहस्पतिवार रात परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने बिस्तर पर चले गए। रात अचानक बरामदे की जर्जर छत भरभरा कर गिर पड़ी और जानू मियां उसके मलबे में दब गए। आवाज सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सब जानू मियां को बचाने के लिए मलबा हटाने में जुट गए। जब तक मलबा हटाया जाता उनकी सांसें थम चुकी थीं। गांव वालों की सलाह पर पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार वालों ने उन्हें गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। चिल्हिया प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी बरामदे की छत गिरने से बुजुर्ग की जान जाने की सूचना होने से इनकार करते हुए बताया कि यदि इस प्रकार की कोई सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें